सर्दियों में खाएं गोंद के बने लड्डू, सेहत के लिए जीवनबूटी से कम नहीं है

सर्दियों में खाएं गोंद के बने लड्डू, सेहत के लिए जीवनबूटी से कम नहीं है

सेहतराग टीम

सर्दी के मौंसम आते ही कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। वहीं कई रोग के उभरने के चांस भी काफी बढ़ जाते हैं। ऐसे में अगर अपने खान-पान पर हम ध्यान दें तो हम कई रोग से बच सकते है। क्योंकि हमारे आस-पास कई ऐसे खाद्य पदार्थ होते है जो शरीर के तापमान को बैलेंस करने में हमारी मदद करते है। इसलिए हमें सर्दी के मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए। सर्दी के मौसम में हमें सौंठ, काली मिर्च, लहसुन, हल्दी जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अगर हम गोंद से बने लड्डू का सेवन करते हैं तो वो हमारे लिए काफी फायदेमंद हैं। क्योंकि आयुर्वेद में गोंद को औषधि का खजाना माना जाता है। बबूल की गोंद सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। जानिए इसके बेहतरीन फायदों के बारे में।

पढ़ें- ये फूड्स खाएं, दूर होगी शरीर की सुस्ती और थकान

क्या है गोंद?

गोंद बबूल के पेड़ के तनों और शाखाओं से निकलता है। जो सुखकर भूरा और कड़ा हो जाता है। जिसें गोंद कहते हैं। इसे कई लोग 'गाद' नाम से भी जानते हैं। गोंद पौष्टिक आहार से भरपूर होने के कारण औषधिय गुणों की भरमार है। 

बबूल की गोंद में पाए जाने वाले तत्व 

गोंद में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंटएंटीकार्सिनोजेनिक, एंटीबैक्टीरियल आदि गुण पाए जाते हैं। जो आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। 

गोंद खाने के होने वाले फायदे

  • रोजाना 1 गोंद का लड्डू का सेवन दूध के साथ  खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। 
  • गोंद में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो वजन कम करने में मदद करता है। एक रिसर्च के अनुसार, अगर महिलाएं गोंद का सेवन लगातार 6 हफ्ते करें तो आपके शरीर में वसा की काफी हद तक कमी आ जाती है।  
  • गोंद में एंटीकार्सिनोजेनिक नामक तत्व पाया जाता है। जो कैंसर के सेल्स को खत्म करने में मदद करता है। 
  • अगर आपको डायबिटीज की समस्या हैं तो गोंद काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर हमेशा कंट्रोल रहेगा। 
  • गोंद में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। जिससे आपको एंग्जाइटी की समस्या में लाभ मिलेगा। 
  • गोंद  में भरपूर मात्रा में कैल्शियम के साथ विटामिन्स पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। 
  • रोजाना भुनी हुई गोंद खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। 
  • गोंद में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो टॉन्सिल से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। 
  • गोंद का सेवन करने से पेट संबंधी समस्या जैसे गैस, एसिडिटी, पेट फूलने की समस्या से लाभ मिलता है।

इसे भी पढ़ें-

कोरोना काल में बाहर खाने जा रहे है तो हो जाए सावधान,रखे इन बातों का ध्यान

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।